Canon PowerShot SX740 HS रिव्यू: पॉकेट में रखें सुपरजूम
आजकल पॉइंट एंड शूट कैमरे की जगह स्मार्टफोन्स ने ले ली है. जहां एक तरफ स्मार्टफोन्स के कैमरे तीन-चार होते जा रहे हैं तो दूसरी तरफ उनमें DSLR बनने की होड़ भी लगी है. स्मार्टफोन्स के कैमरे में ब्लर्ड बैकग्राउंड से लेकर लो-लाइट फोटोग्राफी तक सारी सुविधाएं दी जा रही हैं. हालांकि ये कितनी कामयाब ये एक अलग विषय है. इस बीच जब लोग स्मार्टफोन्स में बेहतर कैमरा ढूंढ रहे हैं या सीधे DSLR लेने की सोच रहे हैं तब कॉम्पैक्ट कैमरे भी अपडेट होते जा रहे हैं.
एक फीचर ऐसा भी है जिसमें अभी स्मार्टफोन्स के कैमरे बहुत पीछे हैं वो है बेहतर ऑप्टिकल जूम का फीचर. ऐसे ही एक कॉम्पैक्ट कैमरे पावरशॉट SX740 HS को कैनन ने हाल ही में उतारा था. हमने इसका उपयोग किया है और अब इसका रिव्यू आप तक पहुंचा रहे हैं. इस कैमरे की कीमत कंपनी ने 27,995 रखा है. इसने कैनन के पोर्टफोलियो में पिछले साल रिलीज किए PowerShot SX730 HS को रिप्लेस किया है.
डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स:
सबसे पहले बता दें ये एक ट्रैवल कैमरा है. इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका 40X ऑप्टिकल जूम है. आपको यहां इतनी ऑप्टिकल जूम के अलावा कैनन का जूमप्लस फीचर भी मिलेगा जो आपको 80x डिजिटल जूम देगा. हालांकि इसमें आपको इमेज क्वालिटी से समझौता करना पड़ेगा. SX740 HS में 40x ऑप्टिक जूम (24-960mm के बराबर) के अलावा 20.3MP 1/2.3-टाइप (6.17 x 4.55 mm) बैक-इल्यूमिनेटेड CMOS सेंसर दिया गया है.
इन स्पेसिफिकेशन्स के अवावा जो फीचर इस कैमरे को और भी खास बनाता है वो है 4K अल्ट्रा HD वीडियो शूट करने का फीचर. यहां आपको 4K टाइमलैप्स मोड भी मौजूद है. साथ ही इसमें फाइव-एक्सिस इमेज स्टेबिलाइजेशन और कैनन का लेटेस्ट Digic 8 प्रोसेसर भी मिलेगा जो आपको फास्ट ऑटोफोकस जैसे काम में मदद करेगा. इसकी ISO सेंसिटिविटी रेंज 80 से 3200 है. हालांकि ऑटो मोड में आपको केवल ISO 1600 में ही संतोष करना पड़ेगा.
डिजाइन की बात करें तो चूंकि ये एक कॉम्पैक्ट कैमरा तो इसे होल्ड करना और साथ में रखना काफी आसान है. इसलिए ये स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जहां आपको टेलीफोटो की सुविधा भी मिलेगी. यहां स्मार्टफोन से शेयरिंग के लिए Wi-Fi और ब्लूटूथ का भी ऑप्शन है. कनेक्टिविटी के लिए HDMI और माइक्रो USB पोर्ट मौजूद है. ऐसे में आप इसे किसी टाइप-B चार्जर से स्मार्टफोन की ही तरह आसानी से चार्ज कर सकते हैं.
इसका ओवरऑल लुक सिंपल रखा गया है, जहां आपको ढेरों शूटिंग मोड मिलेंगे. हालांकि आप अपनी इच्छा से फोटोग्राफी करने के लिए मैनुअल मोड को ही ज्यादा महत्व दे सकते हैं. एक परेशानी ये है कि इसमें आपको RAW में फोटोज क्लिक करने का ऑप्शन नहीं मिलेगा. वीडियो के लिए यहां अलग बटन दिया गया है. इसी तरह Wi-Fi ऑन करने के लिए भी बटन को अलग से जगह दी गई है.

Comments
Post a Comment