बाल टैम्परिंग मामले में खिलाड़ी ही नहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी दोषीः रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच इस साल मार्च में हुई टेस्ट सीरीज के दौरान बॉल टैम्परिंग की घटना हुई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट को साल भर के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसी मामले पर सिडनी एथिक्स सेंटर ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट जारी की है। इसमें उसने कहा है कि केपटाउन में हुई घटना के कसूरवार सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं हैं, इसमें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी दोषी है।

कोच लेहमैन ने भी दिया था इस्तीफा
सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में घमंडी और दूसरों पर काबू करने की संस्कृति है। यहां खिलाड़ियों को नैतिक मार्गदर्शन नहीं दिया जाता।" ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के लिए सैंडपेपर का उपयोग किया था।

इस घटना के बाद तत्कालीन कोच डैरेन लैहमेन को इस्तीफा देना पड़ा था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड और टीम निदेशक पैट हावर्ड को भी अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी। वहीं, स्थिम, वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगाया गया था।

समीक्षा में कहा गया, "अधिकांश पक्षों का मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने सिद्धांतों और मूल्यों परअमल नहीं कर रहा। उसकी कथनी और करनी में अंतर है।" वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नए चेयरमैन डेविड पीवर ने कहा कि यह कठिन समय है। गलतियां हुई हैं। बदलाव का दौर जारी रहेगा।

दीपा शर्मा टोपीवाला, सेलेब्रिटी मेहंदी डिजाइनर, मुंबई
त्योहारों में मेहंदी एक शगुन की तरह ही है। लेकिन करवाचौथ के लिए मेहंदी तैयारी का एक खास हिस्सा होती है। इन दिनों अखाती, कटवर्क और व्हाइट एंड गोल्ड मेहंदी काफी चलन में हैं लेकिन कुछ महिलाओं में अभी भी परंपरागत मेहंदी डिजाइन का क्रेज है। करवाचौथ के मौके पर कुछ अलग और नया ट्राय करना चाहती हैं तो मिक्स डिजाइन भी फॉलो कर सकती हैं।

एक्सपेरिमेंट के लिए ट्राई करें कॉम्बिनेशन डिजाइन
करवाचौथ के मौके पर कुछ नई डिजाइन ट्राय करना चाहती हैं तो मिक्स पैटर्न फॉलो कर सकती हैं। इसमें अरेबिक और कटवर्क डिजाइन को मिलाकर नया लुक दे सकती हैं। या फिर परंपरागत और फ्लोरल डिजाइन को मिक्स कर सकती हैं। इसके अलावा शेडेड और कटवर्क या फिर व्हाइट और गोल्ड मेहंदी डिजाइन को मिक्स कर सकती हैं। ये कॉम्बिनेशन हाथों को खूबसूरत दिखाने के साथ दूसरों से अलग बनाता है।

गहरे रंग के लिए मेहंदी छूटने के बाद बाम का प्रयोग करें
रंग गहरा पाने के लिए सबसे जरूरी बात है मेहंदी छूटने के 16-18 घंटे तक साबुन या हैंडवॉश का प्रयोग न करें। और पानी से भी बचाएं। गहरा रंग आए इसके लिए मेहंदी छुड़ाने के बाद हाथों पर विक्स या बाम लगाएं। कभी भी डाई मेहंदी का प्रयोग न करें ये हाथों पर दाग छोड़ने के साथ एलर्जिक रिएक्शन का कारण भी बन सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

山东援助湖北医疗队员张静静因突发心脏骤停抢救无效去世

南海危机:菲律宾总统背负巨大国内压力访华

北京通报一起境外输入关联确诊病例相关情况