Posts

Showing posts from February, 2019

ईडी के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, साथ में प्रियंका गांधी भी पहुंचीं

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में रॉबर्ट वाड्रा बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। उनके साथ पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। यह पहला मौ का है जब किसी जांच एजेंसी के दफ्तर में वाड्रा के साथ प्रियंका भी पहुंचीं। वाड्रा की पेशी के बाद प्रियंका गांधी ईडी के दफ्तर से लौट गईं। वाड्रा को दिल्ली की पटियाला कोर्ट से 16 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत मिली हुई है। पिछली सुनवाई के दौरान उनके वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया था कि वाड्रा 6 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे। लंदन में संपत्ति की खरीद से जुड़ा मामला ईडी ने लंदन के ब्रायंस्टन स्क्वायर में 19 लाख पाउंड की एक संपत्ति की खरीद को लेकर वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले इ स मामले में वाड्रा के सहयोगी म नोज अरोड़ा को कोर्ट ने 6 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी थी। वाड्रा के वकील ने सुनवाई के दौरान कहा कि उनके मुवक्किल को गलत मुकदमे में फंसाया जा रहा है। वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं । उनके खिलाफ राजनीतिक चाल चली जा रही है। ईडी के मुताबिक, आयकर विभाग फरार हथियार कारो...

भारतीय मूल के क्लब क्रिकेटर की मैच के दौरान मौत, मैदान पर गिरते ही दम तोड़ दिया

एक क्लब मैच के दौरान भारतीय मूल के क्रिकेटर हरीश गंगाधरन की मौत हो गई। यह मैच न्यूजीलैंड के डुनेडिन शहर में खेला जा रहा था। 33 साल के गंगाधरन ने दो ओवर गेंदबाजी करने के बाद सांस लेने में दिक्कत की बात कही। फिल्डिंग के दौरान ही वह मैदान पर गिर गए। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। ग्रीन आइसलैंड क्रिकेट क्लब के लिए खेलते थे हरीश हरीश ग्रीन आइसलैंड क्रिकेट क्लब के लिए खेलते थे। क्लब के प्रेसिडेंट ने दुख जताते हुए कहा, "इस खबर की पुष्टि करते समय मेरा दिल काफी टूटा हुआ है। ग्रीन आइसलैंड क्रिकेट क्लब के हरीश गंगाधरन को हरसंभव कोशिश के बाद भी बचाया नहीं जा सका।' गंगाधरन के साथी खिलाड़ियों के मुताबिक, कोच्चि के रहने वाले गंगाधरन पांच साल पहले न्यूजीलैंड आए थे। वे ग्रीन आइसलैंड की तरफ से 6वां सीजन से खेल रहे थे। हरीश अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ओपनिंग करते थे। साथी खिलाड़ी साइरस बारनाबस के मुताबिक, शनिवार को खेले गए मैच से पहले गंगाधवन ने तीन बातें कहीं थी। पहली ये कि टीम कम से कम 250 का स्कोर बनाएगी , दूसरा पूरे...