Posts

Showing posts from December, 2018

Canon PowerShot SX740 HS रिव्यू: पॉकेट में रखें सुपरजूम

आजकल पॉइंट एंड शूट कैमरे की जगह स्मार्टफोन्स ने ले ली है. जहां एक तरफ स्मार्टफोन्स के कैमरे तीन-चार होते जा रहे हैं तो दूसरी तरफ उनमें DSLR बनने की होड़ भी लगी है. स्मार्टफोन्स के कैमरे में ब्लर्ड बैकग्राउंड से लेकर लो-लाइट फोटोग्राफी तक सारी सुविधाएं दी जा रही हैं. हालांकि ये कितनी कामयाब ये एक अलग विषय है. इस बीच जब लोग स्मार्टफोन्स में बेहतर कैमरा ढूंढ रहे हैं या सीधे DSLR लेने की सोच रहे हैं तब कॉम्पैक्ट कैमरे भी अपडेट होते जा रहे हैं. एक फीचर ऐसा भी है जिसमें अभी स्मार्टफोन्स के कैमरे बहुत पीछे हैं वो है बेहतर ऑप्टिकल जूम का फीचर. ऐसे ही एक कॉम्पैक्ट कैमरे पावरशॉट SX740 HS को कैनन ने हाल ही में उतारा था. हमने इसका उपयोग किया है और अब इसका रिव्यू आप तक पहुंचा रहे हैं. इस कैमरे की कीमत कंपनी ने 27,995 रखा है. इसने कैनन के पोर्टफोलियो में पिछले साल रिलीज किए PowerShot SX730 HS को रिप्लेस किया है. डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स: सबसे पहले बता दें ये एक ट्रैवल कैमरा है. इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका 40X ऑप्टिकल जूम है. आपको यहां इतनी ऑप्टिकल जूम के अलावा कैनन का जूमप्लस फीचर भी म...

इंस्पेक्टर सुबोध ही नहीं, यूपी के ये पुलिस अफसर भी बने थे भीड़ का शिकार

बुलंदशहर हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह का मर्डर, उत्तर प्रदेश में किसी पुलिस अफसर की हत्या का पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी यूपी में दो बड़े अफसर उग्र भीड़ का शिकार बन चुके हैं . वजह चाहे जो भी रही हो लेकिन खामियाजा अफसरों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा. प्रतापगढ़ में DSP की हत्या प्रतापगढ़ जिले में बलीपुर गांव में शनिवार शाम ग्राम प्रधान और उ नके भाई की हत्या की गई थी. इसके बाद कुंडा के DSP जिया उल हक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. तभी वहां भीड़ जमा होने लगी और अचानक उग्र भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया. हमलावरों ने पुलिस को घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया. इसी दौरान डीएसपी जिया उल हक को किसी ने तमंचे से गोली मार दी थी. उनके अलावा आठ पुलिसकर्मी भी इस हमले में घायल हो गए थे. इस मामले में यूपी के तत्कालीन मंत्री राजा भैया का नाम आया था. लेकिन सीबीआई ने अपनी जांच में राजा भैया समेत गुलशन यादव, गुड्डू सिंह, रोहित सिंह और हरिओम सिंह को भी क्लीन चिट दे दी थी. साथ ही हत्यारोपी मथुरा में SP सिटी और SHO का कत्ल घटना 2 जून 2016 की है. आजाद भारत विधिक वैचारिक क्रांत...