Posts

Showing posts from October, 2018

बाल टैम्परिंग मामले में खिलाड़ी ही नहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी दोषीः रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच इस साल मार्च में हुई टेस्ट सीरीज के दौरान बॉल टैम्परिंग की घटना हुई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट को साल भर के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसी मामले पर सिडनी एथिक्स सेंटर ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट जारी की है। इसमें उसने कहा है कि केपटाउन में हुई घटना के कसूरवार सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं हैं, इसमें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी दोषी है। कोच लेहमैन ने भी दिया था इस्तीफा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, " क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में घमंडी और दूसरों पर काबू करने की संस्कृति है। यहां खिलाड़ियों को नैतिक मार्गदर्शन नहीं दिया जाता।" ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के लिए सैंडपेपर का उपयोग किया था। इस घटना के बाद तत्कालीन कोच डैरेन लैहमेन को इस्तीफा देना पड़ा था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड और टीम निदेशक पैट हावर्ड को भी अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी। वहीं, स्थिम, वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगाया गया था। समीक्षा में कहा गया, "अधिकांश पक्षों का मान...